पाइप लाइन को बचाने लिखा पत्र
कोलारभास्कर. भोपाल |शहर कीलाइफ लाइन कही जाने वाली 1500 एमएम व्यास की कोलार मेन ग्रेविटी पाइप लाइन अतिक्रमण की चपेट में है। सर्वधर्म से लेकर बैरागढ़ चीचली के बीच कई जगहों पर पाइप लाइन पर अस्थाई अतिक्रमण हो गया है। कहीं पर दुकानें लग रही हैं तो कहीं वाहन पार्क किए जा रहे हैं। उसके संरक्षण के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा आगे आए हैं। उन्होंने पिछले दिनों नगर निगम को इस बारे में पत्र लिखा है। इसमें कोलार पाइप लाइन पर अतिक्रमण होने की चिंता व्यक्त करते हुए उसका संरक्षण करने के लिए लिखा है। पत्र में विधायक ने सुझाव दिया है कि अतिक्रमण से बचाने के लिए भूमिगत पाइप लाइन के ऊपर स्लैब का निर्माण किया जाए।