पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकली बारिश, फिर नहीं संजोया पानी

निकली बारिश, फिर नहीं संजोया पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानी के संरक्षण को लेकर वाटर मैनेजमेंट और ब्लूू रिवोल्यूशन की अवधारणा की बातें कर रहे हैं,ं दूसरी तरफ मकानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तक ठीक से नहीं लगाए जा रहे हैं। इस वर्षा काल में कोलार में शासन-प्रशासन ने एक भी मकान में सिस्टम नहीं लगवाया, जो लोग लगवा रहे हैं वे भी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। मकान में पाइप लगाकर उसका फोटो खिंचवा कर नगर पालिका में प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि भवन अनुज्ञा के समय जमा कराई गई अमानत राशि को वापस लिया जा सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग से बोर रीचार्ज होते हैं और गिरते भू-जल स्तर को स्थिर किया जा सकता है। यदि रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने में खानापूर्ति करते हुए उसे सही तकनीक और तरीके से लगवाया जाए। कोलार जैसे उपनगर के लिए तो ये बेहद जरूरी है। क्योंकि यहां पर 100 फीसदी पेजयल आपूर्ति भू-जल स्रोतों के जरिए ही होती है। ऐसे में कोई यदि इसे लगवाने में खानापूर्ति कर रहा है, तो वे खुद का ही नुकसान कर रहा है। क्योंकि खानापूर्ति करने पर गर्मी का सीजन आते-आते उसके बोर में वॉटर लेवल कम हो जाएगा।

^रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भू-जल स्तर को गिरने से रोकने का एक बहुत अच्छा जरिया है। उससे बोर रीचार्ज होते हैं, मगर देखने में आता है कि स्थानीय निकाय चाहे वो नगर पालिका हो या नगर निगम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सिर्फ एक रस्म बना दिया है, जिसे भवन अनुज्ञा के आवेदन जमा कराते समय अमानत राशि जमा कर निभाया जाता है। उसके बाद ये चैक नहीं किया जाता है कि आवेदक ने सिस्टम लगवाया या नहीं और ही उसे लगाने के लिए कदम उठाए जाते हैं। संतोषवर्मा, जलविशेषज्ञ

क्यों है जरूरी

कोलार में वर्तमान में स्थाई पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते 100 फीसदी आबादी पेयजल आपूर्ति के लिए जल स्त्रोत बोर, हैंडपंप आदि पर निर्भर है। मगर भू-जल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे में गर्मी के सीजन में अधिकांश बोर सूखने की कगार पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद भी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की अनदेखी की जा रही है। जबकि भवनों को यदि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस कर दिया जाता है, तो उनके बोर का जल स्तर गिरने से रोका जा सकता है। बोर आसानी से रिचार्ज हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्षा