- Hindi News
- दो दिन भी नहीं जल सकीं तालाब किनारे की लाइट
दो दिन भी नहीं जल सकीं तालाब किनारे की लाइट
नगर निगम ने पुल पुख्ता से तलैया काली मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ करीब दो दर्जन से अधिक आकर्षक लैंप लगवाए थे। खंभों पर ऐतिहासिक दौर में प्रचलित डिजाइन दी गई है। इन लाइटों के लगने से तालाब के किनारे दूधिया रोशनी से जगमग हो गए थे, लेकिन पांच से छह लैंप असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिए हैं। इनके कांच फोड़कर सीएफएल भी निकाल ली गईं। ऐसे में इनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में महापौर कृष्णा गौर का कहना है कि नगर निगम द्वारा लगातार विकास कार्यों के साथ-साथ शहर की सुंदरता पर ध्यान दिया जा रहा है। इस काम में लोगों को सहयोग करना चाहिए। लैंप को तोड़ने उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
छोटे तालाब के किनारे हाल ही में लगाए गए आकर्षक लैंप असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिए।
असामाजिक तत्वों ने तोड़े लैंप कवर, निकाला सीएफएल