- Hindi News
- सौर ऊर्जा से जगमग होगा पुराने शहर का चौक बाजार, बनी योजना
सौर ऊर्जा से जगमग होगा पुराने शहर का चौक बाजार, बनी योजना
पुराने शहर के चौक बाजार को हेरिटेज लुक देने में भले ही देरी हो रही हो, लेकिन उक्त बाजार को सौर उर्जा से रोशन करने की तैयारी नगर निगम ने कर ली है। इसके अलावा शहर के अन्य बाजारों को इस योजना में शामिल किया गया है। सोलर लैंप लगाने वाली विभिन्न कंपनियों से नगर निगम प्रशासन की चर्चा चल रही है। इसके बाद बाजारों को चरणबद्ध सौर उर्जा के लैंप लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
शहर के बाजारों में शुमार चौक बाजार जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सोलर लैंप के लगने से जहां पर्यावरण की दृष्टि से लाभ होगा वहीं बिजली की भी बचत होगी। शहर के अन्य बाजारों में भी इसी तरह के लैंप लगाए जाएंगे। इसी तरह हाट बाजारों से डीजल जनरेटर हटाए जाएंगे। इससे इन इलाकों में प्रदूषण की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। सोलर लैंप के लगने से रोशनी भी अधिक रहेगी।
जानकारी के अनुसार नगर निगम ने बेहतर पर्यावरण और बिजली की बचत करने की दृष्टि से शहर के बाजारों में सोलर लैंप लगाने की योजना बनाई है।
यहांलग रही लाइट
वर्तमानमें पर्यटन स्थलों के पास मुख्य सड़कों पर सीएफएल लाइट लगाई जा रही हैं। इसके बाद बाजारों में सोलर लैंप लगाने का काम शुरू होगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार सोलर लैंप लगाने वाली कंपनी से चर्चा चल रही है। इसके बाद पुराने शहर के चौक बाजार शहर के अन्य बाजारों में भी योजना को लागू किया जाएगा।
{नगर निगम ने बनाया प्रस्ताव, कंपनी से चल रही है चर्चा
छह से सात घंटे तक मिलेगी बिजली
सौर उर्जा के लिए चार्जेबल यूनिट बनाई जाएगी। इससे सोलर लैंप चार्ज हो सकेंगे। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर लैंप से छह से सात घंटे तक बिजली मिल सकेगी। इससे किसी तरह का करंट और दुर्घटना की आशंका भी नहीं रहेगी।
ये होगा लाभ
अधिकांश हाट बाजारों में जनरेटर के माध्यम से लैंप रोशन होते हैं। जबकि कई जगह बैटरी चलित लैंप भी बाजारों में उपयोग किए जा रहे हैं। इसका किराया संबंधित दुकानदार को देना होता है। जनरेटर के चलने से ध्वनि और वायु प्रदूषण होता है। इससे राहगीरों को भी परेशानी होती है। लिहाजा इसे रोकने के मद्देनजर नगर निगम उक्त योजना को अंतिम रूप देने की तैयारी में है।
नगर निगम द्वारा शहर के बाजारों को सौर उर्जा से रोशन करने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव बनक