- Hindi News
- भोपाल के उदय यादव रेलवे बास्केटबाॅल टीम के चयनकर्ता बने
भोपाल के उदय यादव रेलवे बास्केटबाॅल टीम के चयनकर्ता बने
भोपाल. भोपालके अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल खिलाड़ी उदय यादव भारतीय रेलवे महिला बास्केटबाॅल टीम के चयनकर्ता नियुक्त हुए हैं। उन्होंने भारतीय रेलवे बास्केटबाॅल टीम का लगातार 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। वह इस दौरान भारतीय बास्केटबाॅल टीम के कप्तान भी रहे। उदय राष्ट्रीय बास्केटबाॅल में अपने तेज तर्रार खेल के लिए पहचाने जाते हैं। वे पिछले पांच वर्ष से मप्र जूनियर टीम के कोच हैं। उदय की कप्तानी तथा बेहतरीन खेल की बदौलत 1989 1991 में मप्र पहली बार यूथ तथा जूनियर नेशनल बास्केटबाॅल चैंपियनशिप जीतने में सफल हुआ था। भारतीय सीनियर बास्केटबाॅल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले वह भोपाल के पहले खिलाड़ी हैं।