आखिरकार बनने लगी फाटक पार की सड़क
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
संतनगर के रेलवे फाटक से थ्री ईएमई सेंटर की ओर जाने वाली एक किलोमीटर की सड़क हजारों की आबादी के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। लंबे समय से जर्जर हाल इस सड़क पर कई गहरे गड्ढे हो गए थे। इतना ही नहीं यहां से गुजरे वाले वाहनों की गति पर सिर्फ ब्रेक लगता था, बल्कि लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे थे। लेकिन अब इस सड़क पर ऐसा कुछ नहीं होगा। क्योंकि सेना की ओर से इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। डामरीकरण से बनाई जा रही इस सड़क पर अब लोगों को किसी तरह की समस्याएं नहीं होंगी।
सैनिक छावनी थ्री ईएमई सेंटर की ओर जाने वाली सड़क की बदहाली का नजारा रेलवे क्रॉसिंग से ही नजर आता था। इस सड़क के दोनों ओर मिलिट्री के दफ्तर अन्य भवन बने हुए है। यहां से दो- चार पहिया वाहन के अलावा सेना के ट्रक की आवाजाही होती है। इस रास्ते से ईएमई सेंटर, बारह नंबर कैम्प तथा पटरी पार बसी कॉलोनियों के लोग यहां से गुजरते हैं। यहां गांधीनगर और सिंगार चोली की ओर भी जाया जाता है। पटरी के उस पार रहने वाले लोगों को कहना है कि यह बहुत व्यस्त मार्ग है। ऐसे में इसका निर्माण होने से हजारों लोगों का इसका लाभ मिल सकेगा। गौरतलब है कि पहले जब सड़क की हालत ठीक थी, तो सुबह-शाम लोग यहां घूमने आते थे, लेकिन खराब सड़क के कारण व्यायाम करने वालों की संख्या भी कम हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से इस मार्ग पर अच्छे से टहला जा सकेगा।
मिलेगीराहत
वार्डदो में आने वाली इस सड़क की देखरेख का जिम्मा सेना की निर्माण विंग एमईएस का है। यहीं कारण रहा कि वार्ड पार्षद इसके निर्माण में रुचि नहीं ले रहे थे। इधर सेना के निर्माण विभाग एमईएस द्वारा शुरु किए गए कार्य के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी थोड़ी राहत महसूस होगी।
रेलवे फाटक से थ्री ईएमई सेंटर तक की सड़क का निर्माण करते कर्मचारी
संत हिरदाराम नगर से ईएमई सेंटर की ओर जाने वाली सड़क पर अब वाहन चालकों को गड्ढों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। क्योंकि सेना ने इसकी सुध ले ली है। जिसके चलते सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है...