पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हुआ शुरू

मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हुआ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

पुरानी संत कंवरराम सब्जी मंडी की जगह पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का काम शुरू हो गया है। 16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस पार्किंग का निर्माण नगर निगम कर रहा है, हालांकि यह सुविधा मिलने में दो साल का वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि निगम जल्द ही एक बड़े समारोह में इसके निर्माण के लिए भूमिपूजन करेगा।

लंबे समय से मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य भूमिपूजन के लिए लटका हुआ था, नगर निगम को सभी जरूरी अनुमतियां और टीएंडसीपी से भी हरी झंडी मिल चुकी थी। 16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस पार्किंग में सुरक्षा के लिहाज से अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। यहां दुकानों के अलावा सभी फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पार्किंग की लागत निकालने के लिए निगम ने बहुमंजिला पार्किंग पर दुकानों का भी प्रावधान किया है। जिसके तहत पार्किंग बिल्डिंग में 12.5 प्रतिशत जगह का कमर्शियल उपयोग किया जाएगा। फिलहाल निर्माण कार्य 2016 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि इंदौर की मेहता एसोसिएट्स कंपनी ने मल्टीलेवल पार्किंग का डिजाइन तैयार किया है।

गौरतलब है कि उपनगर की पार्किंग की स्थाई समस्या के निदान के लिए मल्टीलेबल पार्किंग की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके चलते सालों पुरानी सब्जी मंडी को भवानी मार्ग पर नगर निगम ने शिफ्ट किया है। सब्जी व्यापारियों के लाख विरोध के बाद भी नगर निगम ने सख्ती के साथ मंडी को स्थानांतरित किया।

एक नजर में

16करोड़ रुपएनिर्माण की लागत

1674.40वर्गमीटर पार्किंग क्षेत्रफल

1674.08वर्गमीटर व्यावसायिक स्पेस

350चारपहिया वाहनों की पार्किंग

350दोपहिया वाहनों की पार्किंग