पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा बैरागढ़ स्टेशन

अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा बैरागढ़ स्टेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरेश तोलानी. संतहिरदाराम नगर भास्कर भोपाल

भोपाल और हबीबगंज स्टेशन की तरह बैरागढ़ स्टेशन का विकास भी अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के हिसाब से किया जाएगा। रतलाम रेल मंडल ने बैरागढ़ स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। मंडल की इसे टर्मिनल बनाने की योजना भी है।

रतलाम मंडल की सालों की उपेक्षा का शिकार बैरागढ़ स्टेशन को विकास के पर लगने वाले हैं। भोपाल मंडल में शामिल किए जाने की चर्चाओं के बीच रतलाम मंडल के इस स्टेशन के विकास पर फोकस करना, इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि रतलाम मंडल बैरागढ़ स्टेशन को भोपाल मंडल को देना नहीं चाहता। दो स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने के लिए मांगे गए रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव में रतलाम मंडल ने एक नाम बैरागढ़ स्टेशन को भी शामिल किया है।

यूनियनको बताया अधिकारियों ने

हालही में रेल यूनियनों के साथ हुए मंडल के अधिकारियों की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गई। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के ब्रांच सेकेट्री राकेश मिश्रा ने बताया है कि रतलाम मंडल अपने इस स्टेशन का समग्र विकास करने की मंशा रखता है। पहले स्टेशन को मंडल का टर्मिनल स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया। अब स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद बैरागढ़ स्टेशन का विकास भी भोपाल और हबीबगंज स्टेशन की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। इसके साथ ही यहां यात्रियों को वह सभी सुविधाएं मिल सकेंगी जो राजधानी के स्टेशन पर उपलब्ध हैं। इधर स्टेशन स्थित आरक्षण केन्द्र के अंदर एक अलग टॉयलेट बनाने को लेकर भी एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी प्रक्रिया भी जारी है।

रेल मंडल बदला जाए

बैरागढ़ स्टेशन को रतलाम से भोपाल मंडल में शामिल कराने के प्रयासों के बीच विकास के लिए रतलाम मंडल की सक्रियता से साफ है, रेलवे यूनियन और रतलाम मंडल के अधिकारी उन सब कारणों को खत्म करना चाहते है, जिनके चलते मंडल बदले जाने की मांग उठ रही है। यहां यह बताना जरूरी है कि सालों से मंडल बदलने की मांग को लेकर इन दिनों विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रेल मंत्री देवगौड़ा से मुलाकात के बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात कर विधायक ने बैरागढ़ स्टेशन को भोपाल मंडल का हिस्सा बनाए जाने की