खास का बढ़ाने लगे कद
संत िहरदाराम नगर डायरी
फार्म भरना है और हार पहनना है
भाजपाके कई नेता नगर निगम चुनाव में बस टिकट मिलने को ही जीत की गारंटी मान रहे हैं। बस इंतजार है तो आरक्षण का। एक नेताजी का कहना है कि यदि बाबू हमारा वार्ड सामान्य का हो गया और टिकट मिल गया तो पर्चा भरना है और जीतकर हार पहनना है। अपनी दावेदारी को लेकर भी वह आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि जिस तरह वार्ड का परिसीमन हुआ है, उससे मेरे इलाके में तो मेरे अलावा कोई हो ही नहीं सकता। कौन कहे जनाब भाजपा ने कई बार चौंकाने वाले नाम दिए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में और पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड दो में जो नाम आए थे, वह किसने सोचे थे। कहीं इस बार भी हो जाए ऐसा कुछ। अब इन्हें कौन समझाए कि राजनीति में दिखता कुछ है और होता कुछ है। खैर, अब दिल्ली ज्यादा दूर नहीं है।