पं. उपाध्याय को छात्राओं ने किया याद
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल|पंडित दीनदयालउपाध्याय कन्या महाविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मप्र वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष एवं नवयुवक सभा के अध्यक्ष नानकराम वाधवानी एवं सचिव सीतलदास रामचंदानी, वासदेव वाधवानी द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयालजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। महाविद्यालय की छात्रा कु. आशा बिजोरिया द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों के स्वागत के बाद वासदेव वाधवानी ने अपने उद्बोधन में पंडित जी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। संस्था अध्यक्ष नानकराम वाधवानी ने अपने उद्बोधन में पंडित जी के आदर्शों सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या वर्मा ने किया एवं प्राचार्य डॉ. ऊषा वैद्य ने आभार व्यक्त किया।