पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्था सिंधु समाज|स्थापना वर्ष 1961|स्कूल की स्थापना 1970

संस्था - सिंधु समाज|स्थापना वर्ष 1961|स्कूल की स्थापना 1970

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्धन परिवारों के बच्चों को िशक्षा में मदद

संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल

संतनगरमें जब क्षेत्र की सबसे पुरानी सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं की बात की जाती है तो सबसे पहले सिंधु समाज का नाम आता है। संस्था के गठन के बाद से पदाधिकारियों सदस्यों ने पूर्ण निष्ठाभाव से अपनी सेवाएं दीं। नित्य ही शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत सिंधु समाज स्कूल के शिक्षकों की भी अहम भूमिका रहती है। फिर चाहे गरीब-निर्धनों की मदद करने की बात हो या फिर विधवाओं का सहयोग करने की। संस्था पदाधिकारी हमेशा इसके लिए तत्पर रहते हैं। गरीब बच्चे शिक्षित हो सकें इसके लिए सिंधु समाज स्कूल की स्थापना की गई। स्कूल के शिक्षक बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारवान बनाने के लिए भी प्रयासरत रहते हैं। जाने कितने विद्यार्थी यहीं से पढ़कर अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं।

हरसाल मनाते हैं चैतीचांद

संस्थापदाधिकारियों ने बताया कि सिंधु समाज संस्था द्वारा वर्षों से सिंधी समाज का प्रमुख त्यौहार चैतीचांद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। संतनगर की यह इकलौती संस्था है जो चैतीचांद पर भव्य जुलूस निकालती है। इसमें भगवान झूलेलाल की सवारी होती है, ऊंट, बग्गी सिंधी संस्कृति को प्रदर्शित करती कई झांकियों को भी शामिल किया जाता है। इस आयोजन में संपूर्ण उपनगर के सिंधी नागरिक हिस्सा लेते हैं।

गरीबोंको शिक्षा के लिए करते हैं प्रेरित

संस्थाद्वारा संचालित सिंधु समाज स्कूल में अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करें, खासकर गरीब बच्चे जो स्कूल नहीं पहुंच पाते, ऐसे बच्चों के परिजनों को शिक्षा के लिए प्रेरित करके उनके बच्चों का बेहद कम शुल्क में प्रवेश कराया जाता है। ताकि गरीब जरूरतमंद बच्चे भी शिक्षित हो सकें। इसके अलावा स्कूल सत्र शुरू होते ही बच्चों को नि:शुल्क कॉपी, किताब समेत स्टेशनरी बांटी जाती है।

शिक्षकोंका सम्मान

शिक्षकदिवस पर सिंधु समाज विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने शिक्षकों का सम्मान किया। इसके बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें सिंधु समाज के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं का भी अतिथियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

सरोकारU

पांच दशक पुरानी सिंधु समाज संस्था संतनगर में लगातार सेवा