पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

मजदूरों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ नगर बनाने का लिया संकल्प

मप्र में मजदूरों को न्यूनतम वेतन, ईपीएफ की कटौती, दुर्घटना बीमा सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मप्र के निर्माण मजदूरों के कल्याण की राशि को सरकारी समारोह और जलसों में खर्च किया जा रहा है। ये बात मप्र इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अलग-अलग उद्योगों में रिटायरमेंट की आयु अलग-अलग है। प्रदेश के उद्योगों को अलग-अलग कर बंद किया जा रहा है। इन उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के पुनर्वास की कोई योजना नहीं बनाई गई है। इससे उनके हित प्रभावित हो रहे हैं।

भेल भास्कर. भोपाल|भेल क्षेत्रकी वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने पर्यावरण बेहतर बनाने, सफाई रखने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अनोखी पहल की है। इसकी शुरुआत संस्था ने गांधी जयंती के अवसर पर की है। इसके तहत संस्था द्वारा स्वच्छ नगर, स्वस्थ नगर अभियान भी चलाया गया। सदस्यों ने संकल्प लिया है कि वे अपने घर और मोहल्ले को साफ-सुथरा बनाएंगे और गंदगी करेंगे और ही करने देंगे। सड़कों पर रखे कंटेनर में ही कचरा डालने के लिए लोगों से अपील करेंगे। संस्था के सचिव ओंकार वर्मा ने बताया कि सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट पर जिन स्थानों पर फैंसिंग टूट गई है उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।