- Hindi News
- महिलाओं पर हिंसा रोकने महिलाएं करेंगी डांडिया
महिलाओं पर हिंसा रोकने महिलाएं करेंगी डांडिया
भेल भास्कर. भोपाल|महिलाओं परहिंसा रोकने उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने के इस बार महिलाओं द्वारा शक्ति नगर में गरबा का आयोजन किया जा रहा है। पावडैक संगमम् संस्था द्वारा 29, 30 1 अक्टूबर तक ये कार्यक्रम होगा। महिला शक्ति की अराध्य मां दुर्गा के समक्ष महिलाएं पुरुष डांडिया करेंगी। पावडैक संस्था की अध्यक्ष सुकन्या राय ने बताया कि स्त्री के कई रूप होते हैं, लेकिन आजकल के सामाजिक परिवेश में समाज की इस महत्वपूर्ण धूरी पर हिंसा, अत्याचार एवं शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।