पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों का मददगार है कायस्थ मंडल

जरूरतमंदों का मददगार है कायस्थ मंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजके समय में समाज सेवा करना भी एक अहम कार्य हो गया है, जिससे कमजोर और निर्धनों के अलावा उन जरूरतमंद लोगों को समय के अनुसार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जा सके। वर्ना वह लोग आगे नहीं बढ़ पाते जो समय के अनुसार अपने आप को नहीं बदल रहे या उन्हें इसके लिए सहयोग नहीं मिल पाता है। यह कार्य भेल भेल क्षेत्र की संस्था कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र वेलफेयर सोसायटी कर रही है। सोसायटी के सचिव दीप श्रीवास्तव के अनुसार संस्था द्वारा समय-समय पर परिचय सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज के सभी युवक-युवतियों को आसानी से अच्छा जीवन साथी मिल सके। इससे उन गरीब परिवारों को भी सहयोग मिलता है, जो संबंध ढूंढने के लिए पैसा खर्च नहीं कर पाते हैं। अभी हाल ही में आयोजित किए गए परिचय सम्मेलन में 100 से ज्यादा रिश्ते तय हुए। इसके अलावा सोसायटी द्वारा सभी प्रमुख त्यौहारों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर समाज को एक सूत्र में बांधे रखने का प्रयास किया जा रहा है।

आगामीयोजनाएं

भविष्यमें सोसायटी द्वारा समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह मार्गदर्शन सोसायटी के द्वारा संचालित किए जा रहे तकनीकी शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से दिया जाएगा। इसके अलावा परिचय सम्मेलनों को और अधिक विस्तृत रूप प्रदान किया जाएगा। समाज के गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। इस समय संस्था की सदस्य संख्या 500 है, जिसके बढ़ाने का लक्ष्य 5000 है।

मेधावीबच्चों को प्रोत्साहन देने की प्रथा

संस्थाद्वारा शुरू से मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए कॉपी-किताबें स्कूल की यूनिफार्म बस्ते आिद वितरित किए जाते हैं। संस्था का प्रयास होता है कि ऐसे बच्चे पढ़ाई से वंचित हों।

संस्थाके प्रमुख पदाधिकारी

संरक्षक--केसीश्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक--सुहास प्रधान, अध्यक्ष-बीबी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष-आरबी सक्सेना, सुमन गीता सक्सेना, महासचिव-एमके भटनागर, सचिव-संजय सहाय, कोषाध्यक्ष-डीके श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव- मीरा बिसारिया, खेल सचिव- अभय प्रधान आदि।

कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र वेलफेयर सोसायटी द्वारा निर्धन और असहायों की सेवा के साथ ही परिचय सम्मेलन का एक अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को भटकना पड़े। साथ ही निर्धनों को भी सहयोग मिल सके...