पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्‌ढों को मिट्‌टी से भरके कर दी खानापूर्ति

गड्‌ढों को मिट्‌टी से भरके कर दी खानापूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामीत्योहारों पर निकलने वाले चल समारोह को ध्यान में रख कर नगर निगम ने शहर की गई सड़कों के गड्ढों में गिट्टियां डलवाने अथवा डामरीकरण कराने की बजाए उनमें मिट्टी धूल डाल कर औपचारिकता पूरी कर दी है। मोती मस्जिद से सोमवारा चौराहा, घोड़ा नक्कास चौराहा से नादरा बस स्टैंड चौराहा की सड़क पर हुई खुदाई के बाद हुए गड्ढों को निगम ने इसी तरह से भरा है। इस कारण इन पर से जब वाहन गुजरते हैं तो काफी धूल उड़ती है, जिससे लोग परेशान हैं। राहगीरों को तो परेशानी हो ही रही है, इन सड़कों पर स्थित दुकानों में भी उड़ कर धूल पहुंच रही है।

दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला शांति कमेटी की बैठक में कलेक्टर निशांत वरवड़े ने प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे, पर नतीजा ढाक के तीन पात जैसा सामने आया है। आनन-फानन में निगम ने गड्ढे मिट्टी धूल से भरवा दिए है, जिस कारण इन रास्तों से चल समारोह की झांकियां प्रतिमाएं निकालने में काफी दिक्कत आएगी।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि वे कलेक्टर ननि कमिश्नर से मिल कर इस संबंध में ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि इन सड़कों का पुन: मुआयना कर जांच कराई जाए।