पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक की दोबारा नपाई के बाद शुरू हुआ सिविल वर्क

ट्रैक की दोबारा नपाई के बाद शुरू हुआ सिविल वर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियरस्थित एलएनआईपीई में चार वर्षों से निर्माणाधीन एथलेटिक्स ट्रैक के लिए सीपीडब्ल्यूडी ने तीन बार टेंडर प्रक्रिया की थी। दूसरी प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार फर्म ने मौके पर सिविल वर्क कर काम छोड़ दिया था। इसके बाद यह ट्रैक कई स्थानों पर इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) के मानकों के अनुरूप नहीं था। कई जगह पर ट्रैक की चौड़ाई कम हो गई थी, तो कई स्थानों पर कर्व गलत बनाए गए थे। सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसी वर्क के हिसाब से बिटुमिन और सिंथेटिक लेयर बिछाने की तैयारी शुरू कर दी थी। डीबी स्टार के खुलासे के बाद अधिकारियों ने दोबारा यहां नपाई कराई है। इस दौरान जिन स्थानों पर ट्रैक की चौड़ाई कम थी और कर्व भी गलत थे, उसे ठीक करने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा ट्रैक की लेवलिंग के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है।

follow-up

डीबी स्टार में खुलासे के बाद आईएएएफ के मानकों के अनुसार एथलेिटक ट्रैक बनाने की तैयारी