- Hindi News
- उत्कृष्ट स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन
उत्कृष्ट स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन
जिला में 240 सीटों पर और जिले के चारों मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए 25 जनवरी को होगी परीक्षा
कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर
शैक्षणिकसत्र वर्ष 2014-15 में प्रतिभावान विद्यार्थियों को ही जिला उत्कृष्ट स्कूल मॉडल स्कूलों में प्रवेश मिल सकेगा। इस शैक्षणिक सत्र में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने जिले को पत्र जारी कर जिला शिक्षाधिकारियों, परियोजना समन्वयकों को प्रतिभावान विद्यार्थियों की भर्ती संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से प्रचारित करने के लिए निर्देश दिए हैं इससे माध्यमिक कक्षा में अध्ययनरत अधिक से अधिक बच्चों को इसका समुचित लाभ मिल सके और प्रदेश के शिक्षा स्तर में सुधार हो। जिला उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य अनिल खंतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इसकी वजह से अधिक से अधिक प्रतिभावानों को इसका लाभ मिल सके। श्री खंतवाल ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से जिला उत्कृष्ट सहित सभी ब्लाकों के मॉडल स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में प्रवेश मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। 4 दिसम्बर से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 3 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान 85 रुपए की शुल्क जमा कर कक्षा 8 में अध्ययन रत विद्यार्थी अपने फार्म ऑनलाइन कहीं से भी भर सकते हैं। इतनी सीटों के लिए होगी परीक्षा- उत्कृष्ट मॉडल स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए छात्रों के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा नौवीं की 240 सीटें मॉडल स्कूलों में 80 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 25 जनवरी को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में जो भी प्रश्न पूछे जाएंगे वह आठवीं स्तर के होंगे। जिले के चारों ब्लॉकों में मॉडल स्कूल के लिए कुल 320 सीटों पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जो विद्यार्थी कक्षा 8 में ए,बी,सी ग्रेड के साथ चयन परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। उन्हीं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।
अशोकनगर| मॉडल स्कूल की बिल्डिंग।
नहीं मिलेगा सीधा प्रवेश
पिछलेवर्षों की तरह इस वर्ष मॉडल और उत्कृष्ट स्कूल में सीधा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नोडल अधिकारी श्री खंतवाल ने बताया