महिला ने लगाई आग, भोपाल रेफर
अशोकनगर| कोतवालीथाने के तहत पछाड़ीखेड़ा रोड निवासी एक महिला ने रात के समय अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को आग लगा ली। झुलसी हुई अवस्था में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सुशीला प|ी शिवचरण सेन ने बीती रात स्वयं के घर में रखी ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। महिला को जलते हुए देखकर जब उसके पति ने आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गया। महिला की गंभीर स्थिति देखकर परिजनों ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भोपाल रैफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा महिला के आग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।