- Hindi News
- उपज मंडी में सब्जी फल की थोक खरीदी की तैयारी
उपज मंडी में सब्जी फल की थोक खरीदी की तैयारी
ब्यावरा|कृषि उपजमंडी में उपज के साथ अब फल सब्जी की भी खरीदी होगी। इसके लिए मंडी समिति ने साढ़े पांच करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर मंडी के एमडी भोपाल कार्यालय को भेज दिया है। मंडी के नए परिसर में फल सब्जी मंडी लगाने का निर्णय लिया है। इस परिसर में उपज के साथ फल सब्जी की थोक खरीदी की जाएगी। प्रपोजल में मंडी के नए परिसर में बीस दुकानें सहित थोक फल सब्जी व्यापारियों की बैठक सुविधा, शेड, कच्चे मार्ग पर सीसी करण, वाहन पार्किंग जोन सहित कवर्ड शेड निर्माण आदि शामिल हैं। मंडी के फल सब्जी मंडी में भी विकसित होने से सैकड़ों ग्राहकों की सुविधाएं बढ़ जाएंगी।