मावठे से भीगा भोपाल
नासिक. महाराष्ट्रके नासिक जिले में शुक्रवार को ओले गिरने से अनार अंगूर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर ओले से अंगूर के गुच्छे जमीन पर गिर गए। सोलापुर शहर और आसपास के इलाके में बारिश ने 200 ट्रक प्याज खराब कर दिया।
शहर तापमान
खजुराहो5.00
रीवा7.00
दतिया8.10
ग्वालियर8.50
सीहोर10.30
विदिशा11.00
भोपाल13.60
स्थान : शिवाजी नगर चौराहा
क्लिक टाइम 12:35 am
फोटो : गगन नायर
फसलों के लिए अमृत
सीहोरस्थित आरएके कृषि कॉलेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एससी गुप्ता के अनुसार फसलों के लिए यह हल्की बारिश अमृत के समान है। चना और गेहूं के लिए यह लाभदायक है।
बिजलीगिरने से दो की मौत
अशोकनगरके बांसापुर गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु और राजगढ़ जिले के माचलपुर में 24 साल के युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
आजभी बारिश की संभावना
ऊपरीहवा के चक्रवात की वजह से शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर बारिश की संभावना।
(चारसाल बाद भीगा दिसंबर | पेज 2)
भोपाल. प्रदेशके कई इलाकों में शुक्रवार को इस सीजन में मावठे की पहली बरसात हुई। इससे अधिकतर स्थानों पर ठंडक बढ़ गई। राजधानी में शाम को करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी रही। रात 11:30 बजे तक 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजगढ़ के छापीहेड़ा में आेले गिरे हैं। सीहोर, विदिशा, गुना में भी तेज बारिश के समाचार हैं। प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।