पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब अफसरों को स्कूल भेजेंगे मोदी

अब अफसरों को स्कूल भेजेंगे मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रियोंको नियमित करने, देश को स्वच्छ करने और गरीबों को बैंकों से जोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में फिर एक अभिनव प्रयोग करने जा रहे हैं। इस बार के प्रयोग में देशभर के वरिष्ठ अधिकारियों की मदद ली जाएगी। मोदी ने तय किया है कि अफसर अपने करीब के स्कूलों का चयन करें और उनमें पढ़ने वाले बच्चों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार जिम्मेदार बनाने के लिए मोटिवेट करें। इसके पीछे मंशा यह है कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं एक स्कूल का चयन करेंगे और वहां जाकर छात्रों से राष्ट्र निर्माण समेत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे तो नतीजे अच्छे सामने आएंगे। शेष| पेज 13 पर





साथही अधिकारियों के स्कूल विजिट से व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होंगी।

केंद्र सरकार यह अभियान पूरे देश में एक जनवरी से लागू करने की तैयारी कर रही है सरकार का मानना है कि इस अभियान के लागू होने से छात्र भी अधिकारियों के अनुभवों का लाभ लेते हुए उनका अनुसरण करने का प्रयास करेंगे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सरकार का यह कदम शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित दिखता है। देश भर के छात्रों को सं‍बोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि वे सभी डॉक्टर्स, इंजीनियर, अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी जो छात्रों को पढ़ना चाहते हैं और अपने अनुभव उनके साथ बांटना चाहते है, वे अपने क्षेत्र के स्कूल चिन्हित कर वहां जा सकते हैं। कार्मिक मंत्रालय ने इस विषय पर बकायदा आदेश जारी कर अधिकारियों से इसमें सहयोग करने को कहा है। आदेश के अनुसार अधिकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को केवल अपने अनुभवों से अवगत करवाएंगे बल्कि, कई राष्ट्रीय विषयों पर बात भी करेंगे। अभियान का नाम संपर्क, राष्ट्र निर्माण या गर्व हो सकता है। कार्मिक मंत्रालय ने इस अभियान के लिए कुछ ड्राफ्ट निर्देश भी जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि उन अधिकारियों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा, जिन्होंने विदेशों में काम या ट्रेनिंग की है।

14 दिसंबर को बच्चों से फिर रूबरू होंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्टाइल में एक बार फिर स्कूली बच्चों से रूबरू होंगे। इस बार मौका ऊर्जा संरक्षण दिवस का होगा। 14 दिसंबर को पीएम बच्चों से मन की बात करेंगे। प्र