पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेल पारी से हारा, भोपाल पर बारिश मेहरबान

भेल पारी से हारा, भोपाल पर बारिश मेहरबान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबलने भेल को दो दिन में ही पारी और 134 रनों से हराकर हीरालाल गायकवाड़ ट्राफी अंडर-18 अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एकतरफा जीत दर्ज की है। जबकि भोपाल पर बारिश मेहरबान हो गई है। रीवा के खिलाफ बाबे आली पर भोपाल टीम दूसरी पारी में 203 रनों पर आउट हो गई, जिससे रीवा को अंतिम दिन जीत के लिए 137 रनों का मामूली लक्ष्य मिला है। रीवा ने पहली पारी में 219 रन बनाए थे। अगर कल तेज धूप खिल गई और मैच संभव हुआ तो मेजबान टीम की मुश्किल होगी।

भोपाल की ओर से मन दुबे ने 63, प्रणव राय ने 41, और अतुल कुशवाह ने 34 रन बनाए। हीतेश शुक्ला ने चार विकेट लिए। बाबे आली पर मौजूद दर्शकों की माने तो भोपाल और बड़ा स्कोर बना सकता था, लेकिन अंपायर के कुछ फैसलों के चलते भोपाल 203 रनों पर आउट हो गया।