भोपाल सेमीफाइनल में
भोपाल | भोपालकार्पोरेशन ने आरसीसी भोपाल को 58-38 से हराकर यहां खेली जा रही मप्र सीनियर स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी भिड़ंत नीमच से होगी। दूसरे सेमीफाइनल में एसटीसी जबलपुर और एलएनआईपीई की टीमें आमने-सामने होंगी। पुरुष वर्ग में भोपाल कार्पोरेशन ने एसटीसी भोपाल को हराया। पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एसटीसी भोपाल सतना जिला से भिड़ेगा। जबकि भोपाल कार्पोरेशन का सामना भोपाल जिला से होगा। इंदौर कार्पोरेशन-उज्जैन कार्पोरेशन तथा रतलाम कार्पोरेशन और एसटीसी जबलपुर की टीमें भी क्वार्टर फाइनल में आपस में भिड़ेंगी। मप्र बास्केटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगा क्लब में आयोजित इस प्रतियोगिता में थाना पिपलानी टीआई सुबोध तोमर और राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी नरेंद्र शर्मा ने परिचय प्राप्त किया।
परिणाम एक नजर में
महिला वर्ग भोपाल विवि आरसीसी भोपाल 58-38, नीमच जिला विवि इंदौर कार्पोरेशन 60-56, एलएनआईपीई विवि उज्जैन कार्पोरेशन 54-26, पुरुष वर्ग- सतना जिला विवि मप्र पुलिस 55-25, रतलाम कार्पोरेशन विवि भोपाल जिला 75-53, एसटीसी जबलपुर विवि जबलपुर कार्पोरेशन 68-41.