- Hindi News
- डीबी सिटी में शूट हुए फिल्म के कुछ शॉट्स
डीबी सिटी में शूट हुए फिल्म के कुछ शॉट्स
सिटी रिपोर्टर डीबीसिटी में शुक्रवार को अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लिपस्टिक वाले सपने’ के कुछ शॉट्स शूट किए गए। इनमें एक्ट्रेस प्लविता ने बुर्का पहनकर डीबी सिटी से बाहर निकलने का शॉट दिया। जैसे-जैसे लोगों को शूटिंग का पता चलता गया वैसे-वैसे वहां दर्शकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस दौरान अलंकृता असिस्टेंट डायरेक्टर्स को सीन के बारे में बता रही थीं। गौरतलब है कि इन दिनों भोपाल में प्रकाश झा प्रोडक्शंस की दो फिल्मों की शूटिंग चल रही है।