14 कलाकारों की 80 पेंटिंग्स
किसीने चित्रों के जरिए मां की ममता को दर्शाया, तो किसी ने पहली दफा माॅडर्न आर्ट में हाथ आजमाया, लेकिन पेंटिंग्स को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि इन्हें बनाने वाले प्रोफेशनल चित्रकार नहीं, बल्कि बच्चियां और हाउसवाइव्स हैं। स्वराज वीथिका में आर्ट एंड आर्टिस्ट ग्रुप की ओर से शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय ग्रुप आर्ट एक्जिबिशन में यह झलकियां देखने को मिलीं। इनमें भोपाल की 14 कलाकारों की 80 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ वरिष्ठ चित्रकार देवीलाल पाटीदार ने किया। प्रदर्शनी 14 दिसंबर तक दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।
मांकी ममता का चित्रण
प्रदर्शनीमें कलाकार अंतरिक्षा की पेंटिंग्स मां की ममता का खूबसूरत चित्रण करती हैं। उनकी कृतियों में जहां एक ओर मां अपनी बेटी काे दुलार रही है, तो दूसरी ओर एक शेरनी अपने बच्चे के साथ खेल रही है। उनकी ये पेंटिंग्स आर्ट लवर्स का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच लेती हैं।
रंगों से भरा अपने मन का सूनापन
एक्जिबिशन में हिस्सा ले रहीं हाउसवाइफ दीप्ति संजय सिंह बताती हैं कि उनकी 11 साल की बेटी पीहू पेंटिंग्स बनाती है। उसी को देखकर खुद भी पेंटिंग करने की इंस्पिरेशन मिली। उन्होंने छह महीने पहले ही पेंटिंग्स बनानी शुरू की। वे कहती हैं, \\\"एक हाउसवाइफ की जिंदगी में एक वक्त के बाद सूनापन जाता है। रंगों ने उस सूनेपन को भरने में मदद की। कभी सोचा नहीं था कि, एक दिन मेरी पेंटिंग्स की एक्जिबिशन लगेगी। इसके लिए मैं पति संजय प्रताप सिंह की भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे पेंटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया।\\\'
group art exhibition