राष्ट्रीय योगाथन कल से
सिटी रिपोर्टर आध्यात्मिकगुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) की ओर से 14 दिसंबर को राष्ट्रीय योगाथन का आयोजन किया जाएगा। मप्र में 100 से अधिक केंद्र और भोपाल में स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, जेल, सुधारगृह, अनाथालय और क्लबों का समावेश है। कार्यक्रम का उद्देश्य सूर्य नमस्कार और योग की उपयोगिता स्वस्थ्य जीवन के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सूर्य नमस्कार 12 आसनों की एक सरल शृंखला है, जो शरीर की क्षमता को बढ़ाती है। इसमें हिस्सा लेने वालों को स्पिरिट ऑफ योगा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9425008400 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट www.yogathan.in पर विजिट भी कर सकते हैं।