पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच करोड़ रुपए से बनेगी भोपाल स्टेशन की नई बिल्डिंग

पांच करोड़ रुपए से बनेगी भोपाल स्टेशन की नई बिल्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|भोपाल रेलवेस्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर अत्याधुनिक सुविधाओं वाली तीन मंजिला नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें वाई-फाई, एसी बुकिंग आॅफिस, रिटायरिंग वेटिंग रूम, एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा होगी। इसके लिए भोपाल रेल मंडल से भेजे गए करीब 5 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय से सहमति मिल गई है। अगले महीने रेल मंत्रालय से सहमति मिलते ही फरवरी में यह काम शुरू होने की संभावना है।















यात्रियों की सुविधा के लिए इस प्लेटफॉर्म की ओर बुकिंग आॅफिस, बजट होटल, वेटिंग रिटायरिंग रूम, एंट्री गेट सहित शेड आदि के निर्माण के लिए पूर्व में करीब 19 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रेल मंत्रालय भेजा गया था। पिछले महीने मुख्यालय ने यह काम पीपीपी से कराए जाने के निर्देश देते हुए नया प्रस्ताव मांगा था। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है।