पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईटी के क्षितिज में शामिल होने के लिए 15 तक करें आवेदन

आईआईटी के क्षितिज में शामिल होने के लिए 15 तक करें आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| आईआईटीखड़गपुर का जनवरी से शुरू होने जा रहा टेक्नो मैनेजमेंट फेस्टिवल \\\"क्षितिज 2015\\\' 30 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा। इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्र 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बार छात्र 40 से ज्यादा इवेंट में भाग ले सकेंगे। फेस्टिवल में टेक्नोलाॅजी, मैनेजमेंट और लॉ से जुड़ी प्रतियाेगिताएं भी रखी गई है।





कोडिंग, हार्डवेयर डिजाइनिंग, बिजनेस प्लानिंग और मार्केटिंग जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।













आईआईटी खड़गपुर के छात्र सुयश यादव के अनुसार इस बार क्षितिज 2015 द्वारा ब्लॉग क्रॉनिकल लांच किया जा रहा है। साथ ही दो ऑनलाइन इवेंट वुडस्टॉक और फॉरेक्स भी लांच किए जा रहे हैं। यह दोनों ही गेम एक तरह से शेयर बाजार पर आधारित हैं। छात्र इन्हें ऑनलाइन खेल सकेंगे। फेस्टीवल में मोजिला, हाेण्डा, आईबीएम सहित अन्य कंपनियां द्वारा नि:शुल्क वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।