पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रग इंस्पेक्टर ने दबा ली थी अमानक दवाओं की रिपोर्ट

ड्रग इंस्पेक्टर ने दबा ली थी अमानक दवाओं की रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं,भोपाल| सरकारीअस्पतालों में मरीजों को अमानक दवा बांटने के मामले में नया खुलासा हुआ है। ग्वालियर के ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के अमानक होने की रिपोर्ट मिलने के बावजूद इसकी जानकारी स्वास्थ्य संचालक औषधि प्रकोष्ठ को नहीं दी थी। अब प्रदेश भर के ड्रग इंस्पेक्टर्स को नोटिस देकर उनसे तमाम दवाओं की जांच रिपोर्ट की जानकारी संचालक को देने के बारे में पूछा जाएगा। रविवार को स्वास्थ्य संचालक औषधि प्रकोष्ठ ने सरकारी अस्पतालों में अमानक स्तर की तीन दवा कंपनियों को पांच साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया है।



















इन कंपनियों की दवा राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच में अमानक स्तर की पाई गई है। पता चला है कि प्रयोगशाला के प्रमुख ने इसकी जांच रिपोर्ट ग्वालियर के ड्रग इंस्पेक्टर को भेज दी थी, लेेकिन इंस्पेक्टर ने अफसरों को इसकी जानकारी नहीं दी। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। शेष इंस्पेक्टर्स से यह जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने प्रयोगशाला से मिली कितनी रिपोर्ट की जानकारी संचालक को नहीं दी है।