पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉस्मेटिक्स, हैंडबैग अौर डिओडरेंट से लेकर कपड़ों तक हर माल डुप्लीकेट

कॉस्मेटिक्स, हैंडबैग अौर डिओडरेंट से लेकर कपड़ों तक हर माल डुप्लीकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें जानी-मानी कंपनियों का लेबल लगाकर बड़े स्तर पर डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है। इससे एक ओर तो वाजिब कीमत देने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण सामान मिलने से उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं, वहीं सरकार को भी सिर्फ भोपाल में ही राजस्व का करीब आठ करोड़ रुपए से ज्यादा का सालाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस फर्जीवाड़े में कई गिरोह सक्रिय हैं। सरकार ने पिछले साल कॉपीराइट एक्ट में संशोधन कर बौद्धिक संपदा का अधिकार दिया है। फिर भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

चाहे खाद्य सामग्री हो, कपड़े हों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम हों या फिर कॉस्मेटिक्स। पायरेसी का कारोबार हर क्षेत्र में फैल चुका है। दैनिक भास्कर ने कुछ प्रमुख कंपनियों के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से इस बारे में बात की तो पता चला कि ब्रांडेड बैग, टायर-ट्यूब, डिअोडरेंट, किताबें, कम्प्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कपड़ों को हल्के स्तर पर तैयार कर उन्हें नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बेचा जा रहा है।

पुलिसकाे ज्यादा अधिकार

कॉपीराइटएक्ट-1957 में वर्ष 2013 में संशोधन किया गया है। इसमें डिजाइनिंग एक्ट, पेटेंट एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट को मिलाकर इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (आईपीआर) या बौद्धिक संपदा का अधिकार के नाम से एक नया एक्ट तैयार किया गया है। कॉपी राइट एक्ट के तहत पहले संबंधित प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी ही कार्रवाई करती थी। संशोधन के बाद अब सब इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी भी स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकता है।



















यदि आपको भी खरीदे गए किसी प्रोडक्ट के डुप्लीकेट होने की आशंका है तो इस संबंध में क्षेत्र के थाने में िशकायत कर सकते हैं।

इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट एक्ट की धारा 68-डी में दोषियों को छह माह से तीन साल तक की जेल और 50 हजार से तीन लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

पायरेसी से नुकसान

मास्टरकॉपीराइट कंपनी, भोपाल के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर गौरव सेंगर के मुताबिक कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है कि कॉपीराइट का उल्लंघन कर डाउनलोडिंग में किसी जिले के छोटे दुकानदार भी करीब 68 लाख 43 हजार रुपए सालाना कमा लेते हैं। अकेले म्यूजिक सेक्टर में पायरेसी से तीन लाख 42 हजार रुपए वैट की चोरी और चार करोड़ 24 लाख रुपए के सर्विस टैक्स की चोरी सालभर में कर ली जाती है।

^हमने नए कॉपीराइट