पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीज की मौत पर दो डॉक्टरों को नोटिस

मरीज की मौत पर दो डॉक्टरों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रमेडिकल काउंसिल (एमपीएमसी) ने पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीसीएमएस) के दो डॉक्टरों को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस एक मरीज के परिजनों की शिकायत पर जारी हुए हैं। शिकायत में परिजनों ने इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत होने का आरोप लगाया है। दोनों डॉक्टरों से एक हफ्ते में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

एमपीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि अशोका गार्डन निवासी बृजेश शाक्य ने अपनी प|ी विमला शाक्य (43) को गाल ब्लैडर में स्टोन की तकलीफ होने के चलते 28 मई 2014 को भर्ती कराया था। अस्पताल के डॉ. राजेश लोनारे और डॉ. अंकित कुमार ने 7 जुलाई को महिला के गाल ब्लैडर का पहला ऑपरेशन किया था। इसके बाद गाल ब्लैडर के दो ऑपरेशन और किए गए। मरीज की हालात बिगड़ने पर 19 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी।























काउंसिल अधिकारियों के मुताबिक डॉ. राजेश लोनारे और डॉ. अंकित कुमार का जवाब आने के बाद काउंसिल की एक्सपर्ट कमेटी मामले की जांच करेगी। इसके लिए दोनों डॉक्टरों और शिकायतकर्ता को एक्सपर्ट कमेटी के सामने बयान दर्ज कराने बुलाया जाएगा।

नहीं किया सही ऑपरेशन

विमला शाक्य के देवर अखिलेश ने बताया कि डॉ. राजेश लोनारे और डॉ. अमित कुमार ने बीमारी की पहचान सही की थी, लेकिन ऑपरेशन सही तरीके से नहीं किया। इस कारण एक सर्जरी में ठीक होने वाली बीमारी के लिए डॉक्टरों को तीन ऑपरेशन करना पड़े। तीनों ही ऑपरेशन गलत होने से शरीर में संक्रमण बढ़ने से मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज की मौत के आधा घंटे पहले तक डॉ. लोनारे और डॉ. कुमार, मरीज की हालत सामान्य होने का दावा करते रहे थे।