- Hindi News
- अगला पासपोर्ट मेला अब 13 की बजाय 20 दिसंबर को
अगला पासपोर्ट मेला अब 13 की बजाय 20 दिसंबर को
भोपाल|पासपोर्ट सेवाकेंद्र में 13 दिसंबर की बजाय पासपोर्ट मेला अब 20 दिसंबर को लगेगा। पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र में शनिवार को रखरखाव का काम किया जा रहा है। इस वजह से पासपोर्ट मेला इसी माह के तीसरे और चौथे शनिवार को लगेगा। सामान्य पासपोर्ट में अपॉइंटमेंट सूची कम करने के लिए पासपोर्ट मेले आयोजित किए जा रहे हैं। पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि साल के आखिरी माह में मेंटेनेंस का काम किया जाता है। दिसंबर माह के दूसरे शनिवार को मेंटेनेंस का काम होगा। 20 और 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले पासपोर्ट मेले में संभवत: 1200 का अपॉइंटमेंट स्लॉट खोला जाएगा।