पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसीसी पैरेंट्स इलेवन की रोमांचक जीत

एनसीसीसी पैरेंट्स इलेवन की रोमांचक जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| एनसीसीसीपैरेंट्स इलेवन ने अंकुर अकादमी पैरेंट्स एकादश को एक रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा मैच जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में खेला जाएगा। अंकुर मैदान पर रविवार को खेले गए इस मैच में एनसीसीसी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। इसमें महेंद्र सातोकर ने 56, राघवेंद्र सिंह तोमर ने 22, गुरमीत वालिया ने 20 रन बनाए। एनसीसीसी की ओर से मृगेंद्र सिंह को तीन, अतुल वर्मा काे दो तथा अरुण पटेल को एक विकेट मिला। जवाब में अंकुर अकादमी तीन विकेट पर 178 रन बना पाई। प्रदीप याग्निक ने 65, मुजीबुद्दीन ने 22, विनोद शर्मा ने 44 और सुधीर जाचक ने 20 रन बनाए। एनसीसीसी की ओर से मनीष सिंह बैंस ने दो विकेट लिए। पुरस्कार वितरण एनसीसीसी के कोच ब्रजेश तोमर और भुवन शुक्ला ने किया।