भोपाल| साईभोपाल के खिलाड़ियों ने भेल में आयोजित 17वीं अंतर क्षेत्रीय वालीबाॅल चैंपियनशिप जीती। विजेता टीम ने साई के डायरेक्टर राजिंदर सिंह से भेंट की और अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। इस अवसर पर वालीबाॅल कोच जीपी गोस्वामी, आनंद मोहन कुमार और केसी त्रिपाठी उपस्थित थे।