भोपाल कार्पोरेशन की आसान जीत
भोपाल| भोपालकार्पोरेशन ने जोफ जबलपुर को 56-20 से हराकर मप्र सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आसान जीत दर्ज की। इसके पहले आगा क्लब के बास्केटबॉल कोर्ट पर भेल के कार्यपालक निदेशक शशि रंजन प्रसाद और भेल लेडीज क्लब की अध्यक्ष नीलिमा प्रसाद ने बास्केट में बॉल डालकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ की कमांडेंट अनुराधा झा, भेल ऑफिसर्स क्लब के अध्यक्ष डीके ठाकुर, भेल स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बीएल सिंह, जेएस पुरी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच अनिल अब्राहम उपस्थित थे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 32 और महिला वर्ग में 16 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।