उज्जैन ने जीता महिला हॉकी खिताब
उज्जैननोडल ने भोपाल को 1-0 से हराकर अारजीपीवी राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता।
एकमात्र गोल ज्योति कुमारी ने 18वें मिनट में किया। मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (एमआईटी) द्वारा आयोजित प्रतियाेगिता का शुभारंभ मित्तल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। एमआईटी की डायरेक्टर डॉ. नम्रता जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में इंदौर, रीवा, उज्जैन और भोपाल नोडल की टीमों ने हिस्सा लिया। भोपाल की पूजा चौधरी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण हॉकी प्रशिक्षक एवं नेशनल अंपायर हबीब हसन ने किया।