पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज़ शो में आएंगी 500 से ज्यादा वैरायटी

रोज़ शो में आएंगी 500 से ज्यादा वैरायटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबके दीवानों के लिए जनवरी में दो दिन का रोज़ शो आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय गुलाब उद्यान (लिंक रोड) में 03 और 04 जनवरी को आयोजित होने वाले रोज़ शो में 500 से ज्यादा वैरायटीज के गुलाब लाए जाएंगे। एमपी रोज़ सोसायटी और डिपार्टमेंट ऑफ हॉर्टीकल्चर की ओर से आयोजित इस शो में गार्डन कॉम्पिटीशन के साथ स्टूडेंट्स के लिए पेंटिंग कॉम्पिटीशन भी आयोजित किया जाएगा।

पिछलेसाल तीन दिन था शो

साल2013 में रोज़ शो का आयोजन 04 से 06 जनवरी तक किया गया था। भोपाल में ऐसा पहली बार हुआ था कि रोज़ शो तीन दिवसीय था। इंडियन रोज फेडरेशन की ओर से आयोजित इस शो में जर्मनी, बेल्जियम, हॉलैंड समेत अन्य देशों से भी एक्सपर्ट्स आए थे। शो में कट फ्लॉवर कॉम्पिटीशन के लिए यूएस से 4 हजार डिजाइनर बॉटल्स मंगाई गईं थी। गुलाब उद्यान के असिस्टेंट डायरेक्टर आरएस यादव ने बताया कि इस बार रोज़ शो में उन्हीं बॉटल्स का उपयोग किया जाएगा।

upcoming event