फैंटेसी थीम पर माइकल जैक्सन डांस
अनेकतामें एकता का संदेश देते रंग-बिरंगे परिधानों से सजी स्टूडेंट्स ने अपनी प्रस्तुति में अखंड भारत की छवि दिखाई। कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, भेल में सोमवार को आयोजित एनुअल डे सेलिब्रेट किया गया। ‘ग्लिटर्स’ टाइटल से आयोजित इस ईवेंट की शुरुआत में ‘स्पार्कलिंग बब्ल्स’ थीम पर डांस परफाॅर्मेंस हुई। इसमें स्टूडेंट्स ने वेस्टर्न और फोक स्टाइल में कलरफुल परफाॅर्मेंस दी। इसके बाद ‘फैंटेसी’ थीम पर उन्होंने माइकल जैक्सन और एलियंस के रूप में परफाॅर्मेंस दी। इसमें जैक्सन के पॉपुलर सॉन्ग ‘डेंजरस’ में स्टॅडेंट्स ने मूनवॉक की परफॉर्मेंस भी दी। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने ‘मध्यप्रदेश गान’ के जरिए प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत किया।