अब ओपन बुक कॉन्सेप्ट पर होगा सीए एक्जाम
अबसीए बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए एक्जाम की तैयारी का तरीका बदल जाएगा। जल्द ही सीए एक्जाम में स्टूडेंट्स एक्ट्स की बुक्स ले जा सकेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सेशन 2015-16 से कोर्स और एक्जाम पैटर्न में बड़े बदलाव कर सकती है। यह बात सोमवार को समन्वय भवन में दो दिवसीय नेशनल सीए कॉन्क्लेव में आईसीएआई के नेशनल वाइस प्रेेसिडेंट सीए मनोज फडनीस ने कही। उन्होंने कहा कि सीए एक्जाम अब ओपन टेक्स्ट बुक कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा। नेशनल कॉन्क्लेव काआयोजन आईसीएआई स्टूडेंट काउंसिल की ओर से किया गया था।
national CAConclave
एक्जाम पैटर्न के बदलावों की जानकारी देते मनोज फडनीस।
कॉरपारेट गवर्नेंस पर हुई चर्चा
कॉन्क्लेव के तीसरे सेशन में स्वप्निल पटनी ने इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े विषय क्लाउड कम्प्यूटिंग और कॉरपोरेट गवर्नेंस पर बात रखी। इसमेंे आखिरी टेक्निकल सेशन में डॉ. गिरीश आहूजा ने इनकम टैक्स के विषय टीडीएस के बारे में बताया। टेक्निकल सेशन में स्टूडेंट्स ने पेपर भी प्रेजेंट किए।
भोपाल ब्रांच शुरू करेगी नए कोर्स
सीए फडनीस ने बताया कि भोपाल चैप्टर जनवरी 2015 से फॉरेंसिक अकाउंटेंसी पर नए कोर्स शुरू करने वाली है। इससे पहले इंदौर ब्रांच में कोर्स शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के सारे पऱ्ेफेशनल कोर्सेस में सीए की फीस सबसे कम है। इसमें 4 साल की अधिकतम फीस 50 हजार रुपए है। हम ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को सीए करने के लिए पऱ्मोट करते हैं।
अधिक जानकारी के लिए www.icai.org पर लॉगऑन करें।
2015-16 से चेंज होगा सीए एक्जाम का पैटर्न।
इससे पहले 2006 में बदला था एक्जाम पैटर्न
पहली बार होगा ओपन टेक्स्ट बुक कॉन्सेप्ट।
भोपाल ब्रांच शुरू करेगी फॉरेंसिक अकाउंटेंसी पर नए कोर्स।