- Hindi News
- लीजिए हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर काठी रोल्स का स्वाद
लीजिए हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर काठी रोल्स का स्वाद
सोचिएअगर सर्दियों के मौसम में कुछ लजीज और अनूठा खाने को मिल जाए, वो भी हेल्थ बेनिफिट्स के साथ... तो क्या बात हो। होटल जहांनुमा पैलेस में जारी काठी रोल फूड फेस्टविल में फूड लवर्स को काठी रोल के एक नहीं, बल्कि कई ऐसे ऑप्शंस मिल रहे हैं, जिनके बारे में सुनकर आप यहां तक खिंचे चले आएंगे। इनमें पनीर भुर्जी काठी रोल, चिकन टिक्का कफूंदी, ट्रिपल कॉम्बो आदि का अनूठा स्वाद सिटी के फूड लवर्स को खासा पसंद रहा है।
वेज-नॉनवेजके ऑप्शंस
बंगालके फेमस काठी रोल्स की वेज अौर नॉनवेज दोनों कैटेगरीज में मिल रहे फ्लेवर्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इन लजीज रोल्स का स्वाद को बढ़ाने के लिए होटल के शेफ इन्हें ‘आलू चोखा’, ‘सोंठ की चटनी’, ‘ग्रीन चटनी’, ‘ग्रीन सलाद’ आदि के साथ सर्व कर रहे हैं। फूड फेस्टिवल का आयोजन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा है।
food festival
सरसों और जीरे के स्वाद में काठी रोल्स
काठी रोल फूड फेस्ट में फूड लवर्स पनीर भुर्जी काठी रोल काफी पसंद कर रहे हैं। इस रोल को घिसे हुए पनीर के साथ हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, जीरा, सरसों जैसे मसालों के साथ तवे पर फ्राय किया जाता है। फिर इसे रिफाइंड फ्लोर से बनी रोटी में स्टफ करके फूड लवर्स के लिए सर्व किया जाता है। होटल के मैनेजर थॉमस ने बताया कि सरसों और जीरे का टेस्ट इस रोल को खास बनाता है। यह सर्दियों में हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है।