पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिदवानी पार्क के पास बनेगा सुलभ काॅम्पलेक्स

गिदवानी पार्क के पास बनेगा सुलभ काॅम्पलेक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल

वार्ड तीन स्थित गिदवानी पार्क के पास 18 लाख की लागत से सुलभ काॅम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा, जिसका बीते दिनों भूमि पूजन किया जा चुका है। गिदवानी पार्क के पास रहवासियों और व्यापारियों के लिए जल्द ही सुविधा केन्द्र बनकर तैयार हो जाएगा। लंबे समय से सुलभ काॅम्पलेक्स की मांग कर रहे नागरिकों को यहां कई समस्याएं उठानी पड़ रही थीं। टूटे पड़े मूत्रालय का गंदा पानी सड़क पर बहता था, जिससे आसपास के रहवासी खासे परेशान थे। वार्ड पार्षद जोन अध्यक्ष ईश्वरी नाथानी ने बताया कि सुलभ काॅम्पलेक्स निर्माण से पूर्व भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, एमआईसी मेंबर कृष्णमोहन सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, पार्षद संध्या प्रधान, मप्र वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष नानकराम वाधवानी सहित कई अतिथिगण उपस्थित हुए।

लगेंगेसीसीटीवी कैमरे

गिदवानीपार्क के पास सुलभ काॅम्पलेक्स निर्माण के साथ यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे पार्क में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पांच लोगों की एक कमेटी भी बनाई जाएगी।

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सुलभ काॅम्पलेक्स निर्माण के लिए डेढ़ से दो माह का समय तय किया गया है, जिसमें निर्माण एजेंसी को कार्य पूरा करना होगा। इसके साथ ही इस बात पर भी नजर रखी जाएगी कि िकए गए कार्य में गुणवत्ता है कि नहीं।