सीहोर नाके पर बनेगा गुलाब उद्यान
नरेश तोलानी.संत हिरदारामनगर भास्कर. भोपाल
संतहिरदाराम नगर के सीहोर नाके पर गुलाब उद्यान बनाया जाएगा। गुलाब उद्यान के लिए स्थान मिलने के बाद यहां का अतिक्रमण हटाया जा चुका है। संभवत: 2014-15 वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
गुलाब उद्यान के लिए नगर निगम में बजट में 50 लाख का प्रावधान होने के बाद भी विगत डेढ़ साल से इसके लिए जमीन तलाशी जा रही थी। याद होगा नगर निगम के बजट 2013-14 में उपनगर में गुलाब उद्यान की सौगात देना तय किया गया था, इसके लिए 50 लाख की राशि भी रखी गई, लेकिन गुलाब उद्यान के लिए संतजी की कुटिया के पास जिस जमीन पर निगम की नजर थी वह निजी संपत्ति निकली। इसके बाद जमीन तलाशने का काम अफसरों और निगम के जनप्रतिनिधियों की बातों में चल रहा था। तलाशी गई जमीन पर विवाद होने की स्थिति से योजना अटक गई थी। अब जहां उद्यान बनना है वह निर्विवाद जमीन है।
सीहोर नाके के पास इस स्थान पर बनेगा गुलाब उद्यान।
जल्द शुरू होगा काम
^उपनगर के सीहोर नाके पर गुलाब उद्यान के लिए जगह तय कर ली गई है। जल्द ही इसका भूमिपूजन करके निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गुलाब उद्यान में 1000 लोगों के हिसाब से व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। संतनगरवासियों को जल्द ही एक खूबसूरत गुलाब उद्यान की सौगात मिल जाएगी। इसमें कई रंग और किस्मों के गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। रामेश्वरशर्मा, विधायकहुजूर क्षेत्र
मेयर भी घूम चुकी हैं
गौरतलब है कि नगर निगम मेंे पिछले बजट के दौरान खुद महापौर कृष्णा गौर ने गुलाब उद्यान के लिए उपनगर के तीनों वार्डों का निरीक्षण किया था। लेकिन कोई जमीन तय नहीं हो सकी थी। इसके बाद से इस मामले में सुस्ती बनी हुई थी, लेकिन सीहोर नाके पर जमीन मिलने के बाद अंतत: इसके निर्माण की प्रक्रिया में भी तेजी गई है।
सीहोर नाकेपर मिली जमीन
दो बारमहापौर दूसरी जगह जमीन तलाशने आईं।
संत जीके सामने खाली पड़ी कुटिया पर बनाया जाना था।
बजट मेंकिया 50 लाख रुपए की राशि का प्रावधान
अब जल्दहोगा भूमिपूजन
जमीन मिलनेसे अटकी हुई थी योजना
जमीन निजीनिकलने से उद्यान संभव नहीं हो सका।
ढाई एकड़में विकसित किया जाना है उद्यान
ननि बजट2013-14 में की गई गुलाब उद्यान की घोषणा
फैक्ट फाइल
उपनगर के गुलाब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, यहां जल्द ही सीहोर नाके के पास कई रंगों और