पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध में नहीं खुलेगी मशीन!

श्राद्ध में नहीं खुलेगी मशीन!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएमएचआरसीमें नई कैथलेब मशीन आने के बाद भी उसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसका कारण मशीन का इंस्टॉलेशन नहीं होना बताया जा रहा है, जिस कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ रहा है। डीबी स्टार को मिली जानकारी पर पड़ताल की तो सामने आया कि नई कैथलेब मशीन का इंस्टॉलेशन और शुरू होने का समय पहले 10 सितंबर दिया था, लेकिन अब भी इसमें करीब 12 दिन लगना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मशीन शुरू करने की असल वजह है श्राद्ध पक्ष। इन कड़वे दिनों में प्रबंधन नई मशीन को शुरू नहीं करना चाहता है। यही कारण है कि मशीन आने के एक महीने बाद भी इसका इंस्टॉलेशन नहीं हुआ है।

इस लेटलतीफी के कारण गंभीर मरीजों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए या तो इंतजार करना पड़ रहा है, या बाहर पैसा खर्च कर रहे हैं। गौरतलब है कि यहां कमजोर तबके के लोग इलाज कराने आते हैं, जो बाहर निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च नहीं कर सकने के कारण अपना मर्ज बढ़ा रहे हैं। नाम छापने के अनुरोध पर मरीजों के परिजनों ने बताया कि यहां पर तारीख मिलने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग अब प्राइवेट अस्पताल जाने को मजबूर हैं। एक मरीज के परिजन ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के कारण नई मशीन खोलना बेहद दकियानूसी सोच है। शेषपेज 3

25 से ज्यादा गैस पीड़ित कर रहे इंतजार

बीएमएचआरसी में भर्ती 25 से ज्यादा गैस पीड़ित मरीज नई मशीन लगने का इंतजार कर रहे हैं। इन मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी होना है। कंपनी की तरफ से अस्पताल को नई मशीन के इंस्टालेशन तक एक अन्य मशीन उपलब्ध कराई गई है। लेकिन इस मशीन में एंजियोप्लास्टी तो हो ही नहीं रही है। वहीं एंजियोग्राफी के नाम पर मशीन चालू की जाती है, लेकिन पिछले सप्ताह से इसमें भी दिक्कत रही है। ऐसे में मशीन उपलब्ध कराने का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है।