- Hindi News
- धार्मिक स्थलों पर मांगलिक कार्य करना पड़ेगा महंगा
धार्मिक स्थलों पर मांगलिक कार्य करना पड़ेगा महंगा
भेल टाउनशिप में मौजूद उन धार्मिक स्थलों पर प्रबंधन शुल्क लगाएगा जिन्हें मांगलिक या अन्य कमर्शियल गतिविधियों के लिए भी आवंटित किया जा रहा है। यह निर्णय भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक में पिछले दिनों लिया गया। इस संबंध में सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों से एक दौर की चर्चा हो चुकी है। इन संचालकों से एक बार और प्रबंधन चर्चा कर निर्णय लेगा कि यह राशि कितनी तय की जाए।
भेल टाउनशिप में 50 साल पहले एक दर्जन धार्मिक स्थलों के लिए दस-दस हजार वर्गफीट की जगह बिना किसी शुल्क के दी थी। इस आवंटन पत्र में कहा गया था कि धार्मिक स्थलों का उपयोग सिर्फ ईश्वर आराधना के लिए ही होगा। इसके बाद भी कई धार्मिक स्थलों के आसपास के स्थानों को मांगलिक अन्य कार्यों के लिए राशि लेकर दिया जा रहा है। जीएम एचआर सर्वेश चतुर्वेदी के अनुसार टाउनशिप के कई धार्मिक स्थलों में मांगलिक अन्य कॉमर्शियल कार्यों के लिए जगह दी जा रही है। भेल द्वारा सिर्फ इन्हीं धार्मिक स्थलों पर शुल्क लगाने की तैयारी चल रही है। इस बारे में अय्यपा मंदिर के पदाधिकारी डॉ. एसए पिल्लई के अनुसार भेल को शुल्क तय करने से पहले उन धार्मिक स्थलों को चिन्हित करना चाहिए, जो इस तरह का आवंटन कर रहे हैं।