पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 लाख से बने कम्यूनिटी हाॅल में खड़े हो रहे रिक्शे

40 लाख से बने कम्यूनिटी हाॅल में खड़े हो रहे रिक्शे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम द्वारा भेल क्षेत्र में बनाए गए आधा दर्जन कम्यूनिटी हाॅल का उपयोग मांगलिक कार्यों के लिए नहीं हो पा रहा है। इनमें या तो घर-घर से कचरा इकट्ठा करने वाले रिक्शे खड़े हो रहे हैं या कबाड़ का सामान भरा हुआ है। जबकि सोनागिरी सहित कई कम्यूनिटी हाॅल जर्जर हो गए हैं।

रहवासियों के अनुसार इंद्रपुरी बी सेक्टर में बने कम्यूनिटी हाॅल का उद्घाटन दो साल पहले हुआ था। उस समय से ही इसका उपयोग मांगलिक कार्यों के लिए नहीं हुआ। यह हाॅल बंद रहने के कारण नगर निगम अधिकारियों ने घर-घर से कचरा इकट्ठा करने वाले रिक्शों को वहां खड़ा करने की अनुमति दे दी। वहीं सोनागिरी के पास बने एक कम्यूनिटी हाॅल में नगर निगम ने अपना कबाड़ा भर दिया। इसी प्रकार बाग मुगालिया, जाटखेड़ी आसपास के क्षेत्र की कॉलोनियों में बने कम्यूनिटी हाॅल की स्थिति भी अच्छी नहीं है।

कचराडंप करने वाले कमरोंं में रह रहे हैं परिवार

नगरनिगम द्वारा भेल क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का कचरा डंप करने के लिए तीन साल पहले आधा दर्जन कमरों का निर्माण करवाया था। इन कमरों का उपयोग करीब एक साल तक हुआ और उसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया। अब इन कमरों में परिवार रहने लगे, जबकि कुछ की छत पर लगी शीट और दरवाजे लोग निकाल कर ले गए।

इंद्रपुरी स्थित कम्यूनिटी हॉल के अंदर कचरा कलेक्शन वाले रिक्शे खड़े हो रहे हैं।

{गृह मंत्री ने किया था एक साल पहले लोकार्पण