45 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें
भेल भास्कर. भोपाल|वार्ड क्रमांक62 की कर्मवीर नगर कॉलोनी में 45 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इसमें से 30 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड और 15 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण होगा। इन कार्यों के लिए भूमि पूजन पिछले दिनों महापौर कृष्णा गौर ने किया।
महापौर के अनुसार भेल क्षेत्र में सड़कों को बनाने मरम्मत का काम काफी तेजी से शुरू कर दिया गया है। जल्दी ही पूरे भेल क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही कई जगह सड़क बनने से पहले गड्ढों को भी भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मवीर नगर में बने पार्क के एक हिस्से में वाचनालय का काम भी जल्दी ही शुरू होगा। इस वाचनालय की मांग काफी दिनों से लोगों द्वारा की जा रही थी।
{कर्मवीर नगर में महापौर ने किया भूमि पूजन {पार्क परिसर में वाचनालय बनाने की भी तैयारी