- Hindi News
- कोलार भास्कर. भोपाल| पॉशकॉलोनी दानिशकुंज में एक घर की छत
कोलार भास्कर. भोपाल| पॉशकॉलोनी दानिशकुंज में एक घर की छत
कोलार भास्कर. भोपाल| पॉशकॉलोनी दानिशकुंज में एक घर की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टॉवर के खिलाफ पिछले दिनों रहवासियों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा को इसकी सूचना दी। उन्होंने तुरंत नगर पालिका के अधिकारियों को रिहायशी इलाके में मोबाइल टाॅवर लगाने के बारे में अवगत कराया। इसके बाद नपा के अमले ने मौके पर पहुंच कर मोबाइल टॉवर लगाने पर रोक लगा दी। गौरतलब है कि कॉलोनी में पूर्व में भी मोबाइल टाॅवर लगाने की कोशिश हो चुकी है। उस समय भी रहवासियों ने उसका विरोध कर दिया था। जिसके बाद उस पर रोक लगा दी गई थी।