पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैटरी और पंखे चोरी करने वालों को पुलिस ने दबोचा

बैटरी और पंखे चोरी करने वालों को पुलिस ने दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार भास्कर. भोपाल|डीके हनीहोम्स कॉलोनी के सामुदायिक भवन में लगे एग्जास्ट फैन और बैटरियों पर बीते दिनों चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वे चोरी किए माल को लेकर बेचने के लिए घूम ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें धरदबोचा। डीके हनी होम्स निवासी मनीष सोनी ने थाने में चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि चार लोग एक बोलेरो पिकअप में बैटरी पंखे रखकर बेचने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो चारों ने जुर्म कबूल कर लिया।