पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलार में बने नगर निगम के पांच वार्ड

कोलार में बने नगर निगम के पांच वार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार के नगर निगम में शामिल होने की रहवासियों की बरसों पुरानी हसरत आखिरकार पूरी हो गई है। पिछले दिनों हुए गजट नोटीफिकेशन के बाद कोलार अब औपचारिक रूप से नगर निगम का हिस्सा हो गया है। उसमें नगर निगम के वार्ड बनाने के लिए परिसीमन भी हो गया है। साल के अंत में नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर बड़ी तेजी से परिसीमन का काम हुआ है।

कोलार में नपा क्षेत्र की सीमा में स्थित कॉलोनी गांवों को मिलाकर कोलार में निगम के पांच वार्ड बनाए गए हैं। इनको वार्ड निगम में वार्ड 80, वार्ड 81, वार्ड 82, वार्ड 83 और वार्ड 84 नंबर दिया गया है। वार्ड 80 में कोलार नपा के वार्ड 4, 5, 6, 7, 8 और 9 को मर्ज किया है। वार्ड 81 में वार्ड 1, 5, 9, 16, 17, 22 और निगम के पुराने वार्ड 33 के हिस्से को मिलाया गया है। वहीं वार्ड 82 में नपा के वार्ड 1, 2, 3, 10, 11 और 12 को मिलाया है। वार्ड 83 में नपा के वार्ड 13, 14, 15, 18, 19, 20 को शामिल किया गया है। इसी तरह वार्ड 84 में नपा के वार्ड 21, 23, 25 और रतनपुर सड़क ग्राम पंचायत सहित अन्य चार ग्राम पंचायत को मिलाया गया है। इनमें से तीन वार्ड की आबादी 20 हजार से ज्यादा और दो वार्ड की आबादी 15-15 हजार से ज्यादा है। वहीं, विलय को लेकर कोलार रहवासी विकास समिति ने पिछले दिनों सांसद आलोक संजर और पूर्व सांसद कैलाश जोशी का अभिनंदन किया है।

उत्तर दिशा में - ग्रामचंदनपुरा, दामखेड़ा, अकबरपुर सीमा संगम से पूर्व की ओर ग्राम दामखेड़ा अकबरपुर की सीमा संगम होते हुए दानिश हिल्स पहाड़ी रोड से होते हुए कान्हाकुंज परिसर के पास स्थित सरकारी नाला पुलिया तक और नाला पुलिया से नाला होकर संजय नगर फेज-1 होते हुए बीजासेन मंदिर सरकारी नाला कोलार मेन रोड विनीतकुंज चौराहे के पास नाला तक।

पूर्वदिशा में - कोलारमेन रोड विनीतकुंज चौराहे के पास नाला पुलिया से दक्षिण की ओर कोलार मेन रोड होते हुए ग्राम इनायतपुर स्थित केरवा नदी पुल कोलार मेन रोड तक।

दक्षिणदिशा में - इनायतपुरस्थित केरवा नदी पुल कोलार मेन रोड से पश्चिम दिशा की ओर केरवा नदी से होते हुए ग्राम सतगढ़ी, ग्राम बोरदा की सीमा होते हुए ग्राम सतगढ़ी, बोरदा भानपुर, कांकरिया की सीमा तक।

पश्चिमदिशा में - ग्रामबोरदा, भानपुर कांकरिया , सतगढ़ी की सीमा संगम से उत्तर की ओर ग्राम दौलतपुर, ग्राम महुआखेड़ा, मेंडोरा चीचली, चंदनपुरा, ग्राम नयापुरा सीमा संगम