- Hindi News
- मातृ भाषा में उच्च शिक्षा विषय पर निबंध स्पर्धा आज
मातृ भाषा में उच्च शिक्षा विषय पर निबंध स्पर्धा आज
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल|पुराने शहरकी सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में रविवार को मातृ भाषा में उच्च शिक्षा विषय पर हिन्दी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इसमें शामिल प्रतिभागियों को दो हजार शब्दों में निबंध लिखना होगा। प्रथम और द्वितीय विजेता को दो एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को एक दिन पूर्व अपना पंजीयन कराना होगा। गौरतलब है कि सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में समय-समय पर प्रतियोगिता, वर्कशॉप, सेमीनार आिद को आयोजन होता है।